Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परेशान किसानों ने छुट्टा जानवरो को किया बन्द



बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला क्षेत्र के पनिभरा में लोगो ने गांव के चन्द्रप्रकाश राय के निजी बाउंड्री में लोगो ने एक जुट होकर सिवान से खोज खोज कर एक-एक जानवरो को बन्द कर दिया। किसान अपने-अपने फसल के बर्बाद होने से काफी परेशान थे किसी तरह से लोग रत जगा कर और दिन में लाठी डंडे से लैस होकर रखवाली में पूरा दिन बीत रहा है। लोग फसल को बचाने के बॉस बल्ली तार पट्टी आदि चीजो से बचाने में लगे रहते है। ग्रामीणों ने ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को  मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया  लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्याओं पर  प्रशासनिक अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं  जिससे उन्हें  बेहद समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और उनकी फसलें लगातार छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे हैं। इस संदर्भ में जब खंड विकास अधिकारी बेलहर से वार्ता की गई तो मैंने कहा कि जानकारी करवा कर पशुओं को गौशाला में भिजवाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे