Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा नेता समरजीत ने मौन रखते हुए पूर्व विदेश मंत्री के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । पूर्व विदेश मंत्री सुश्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने गांधी पार्क में कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रखते हुए आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना तथा पंडित समरजीत ने कहा-भारतीय राजनीति में रहते हुए आपने कई पदों को सुशोभित किया तथा सदैव समाज के लिए संघर्ष करने का काम भी किया |

जब आप विदेश मंत्री थी तो सदैव आपने विदेशों से मधुर व्यवहार बनाए रखी जब जब भारतीय नागरिकों को विदेशों में दिक्कत और कठिनाई आई है तब तब आपने पूरी निष्ठा से मदद करने का काम किया।आज आपके निधन से भारतीय राजनीति में अपूर्ण क्षति हुई है |

जिसकी भरपाई होना अब संभव नहीं है इस मौके पर सूरज चौधरी रोहित यादव दुर्गा प्रसाद विवेक कुमार पांडे विजय यादव सत्यम कुमार संतोष कुमार राजेश कुमार सुनील कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे