दुर्गा सिंह पटेल
मनकापुर गोंडा: सीसी रोड निर्माण कार्य के दौरान मुख्य सड़क को पूर्णतया बाधित किए जाने से राहगीरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है |
बताते चलें कि मनकापुर कस्बे में इन दिनों सरजू सिंह तिराहा से कोल्ड स्टोर तक होने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है | इस दौरान ठेकेदार द्वारा सरजू सिंह तिराहे पर मनकापुर स्टेशन को जाने वाली बाजार के मुख्य सड़क को बल्ली, ईट आदि से बाधित कर दिया है |
वीडियो
मुख्य सड़क के बाधित होने से दोपहिया और चार पहिया वाहन चालको का रुख मनकापुर कस्बे के केवटहिया मोहल्ला से होते हुए , कस्बे के संघन गली, चौक के रास्ते मुख्य मार्ग में पहुंचते हैं | इस दौरान सबसे ज्यादा समस्या साइकिल चालक और पैदल महिला व पुरुष को होती है | ऐसे में महिलाएं ठेकेदार द्वारा बंद किए गए रास्ते मे लगाए गए ईट और बल्ली के ऊपर चढ़कर कूदना पड़ता है | जिससे उन्हें चोट भी लग सकती है |
वीडियो
उपजिलाधिकारी मनकापुर बीके प्रसाद ने कहा कि मामले को दिखवा कर शीध्र ही रास्ता खुलवाया जा रहा है |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ