अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारत छोड़ो आंदोलन के 77 वें वर्षगांठ के अवसर पर पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण महाकुंभ का आयोजन शुक्रवार को किया गया । जनपद बलरामपुर के 26 विभागों को वृहद वृक्षारोपण की जिम्मेदारी दी गई थी । सभी विभागों ने 21 लाख 99 हजार 258 पौधे लगाकर वृहद वृक्षारोपण महाकुंभ में अपना योगदान दिया । नोडल अधिकारी संजय गोयल प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, डा0 विभ्राट चन्द्र कौशिक उपाध्यक्ष राज्य युवा कल्याण परिषद द्वारा जनपद में अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व किया गया ।
सूचना विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा जनपद में पौधरोपण किया गया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए तैनात नोडल अधिकारी संजय गोयल, सीडीओ अमनदीप डुली, डीडीओ गिरीश चन्द्र पाठक द्वारा वि0ख0 हर्रैया-सतघरवा के ग्राम बेलभरिया में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
बेलभरिया गांव में कुल 5,000 पौधे लगाये गये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी, नोडल अधिकारी द्वारा पावर हाॅउस बेलभरिया, शारदा वन ग्राम, हरिहरगंज पावर हाॅउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम का निरीक्षण व वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान मुख्य अभियन्ता विद्युत एस0के0 सक्सेना, अधीक्षण अभियन्ता ललित कुमार उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रशद दल विभाग द्वारा ग्राम पंचायत शंकरपुर वि0ख0 बलरामपुर में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य युवा कल्याण परिषद के डा0 विभ्राट चन्द्र कौशिक (राज्यमंत्री स्तर) उपाध्यक्ष द्वारा विभिन्न प्रजाजियों के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने आम, सहजन, सागवन, यूके लिपिटेस के पेड़ रोपित किया। वृक्षारोपण के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, बीओ पीआरडी राजकुमार श्रीवास्तव, राम देव तिवारी, उधौ पाण्डेय, रविशंकर, रामशंकर, अतुल कुमार, मेराज अहमद सहित तमाम लोगों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। इन पौधों को विभागीय ग्रामीण व्यायामशाला परिसर के चारों तरफ रोपित किया गया। मुख्य अतिथि ने इस दौरान कहा कि यदि एक व्यक्ति केवल एक पेड़ लगाये तो पूरे संसार में पेड़ों की गिनती करान आसान नहीं होगा। पेड़ हमारे जीवन का अंग है। यदि हम सब इसे बचायेंगें तो हम अपने को स्वयं बचायेगें, क्योकि पेड़ जीवन दायिनी है। जो हमे आक्सीजन देता है और हमारे द्वारा छोड़े गये कार्बनडाईआक्साइड जैसी घातक गैसों को अवशोषित कर वातावरण को शुद्ध रखता है। ग्राम प्रधान डा0 सब्बर द्वारा इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम पर जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों व इण्टर कालेजों में डीआईओएस के निर्देशन में वृक्षारोपण किया गया। समस्त परिषदीय विद्यालयों में बीएसए के निर्देशन में वृक्षारोपण किया गया। जनपद के समस्त तहसीलों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व किया गया। जनपद में जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मलित होकर वृक्षारोपण किया गया। जनपद के समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा कार्यालयों में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम पर विभिन्न विभागों वन विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, उद्यान विभाग सहित कुल 26 विभागों द्वारा 21 लाख 99 हजार 258 पौधे लगाये गये।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ