भाईचारा के साथ बकरा ईद मनाने के लिए लोगों से की जा रही है अपील : चौकी प्रभारी
सुरेश कुमार तिवारी
मोतीगंज, गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र की कहोबा चौकी पुलिस ने क्षेत्र के कई गांवों में बकरा ईद को देखते हुए शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान ग्राम सिसवरिया, कनौता, सोहांंस सहित आधा दर्जन गांवों में जाकर मस्जिद एवं ईदगाह का निरीक्षण किया गया तथा वहां मौजूद लोगों से जरूरी जानकारी हासिल की गयी।
कहोबा पुलिस ने कहा कि अगर किसी प्रकार की आप लोगों को बकरा ईद त्योहार में परेशानी होती है तो तुरंत इसकी सूचना यूपी डायल हंड्रेड के साथ साथ कहोबा चौकी पुलिस को दें। पुलिस हमेशा आपके साथ है। यह त्यौहार सभी लोग मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। त्योहार चाहे किसी का भी हो, लोगों को मिल जुलकर मनाना चाहिए। त्योहार में कोई भी दखल डालने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
निरीक्षण करने वालों में हेड कांस्टेबल श्रवण ओझा, कांस्टेबल राकेश कनौजिया, हेड कांस्टेबल संजीत सिंह, कांस्टेबल एकलाख, कांस्टेबल किशन कुमार शामिल रहे। वहीं मोतीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आर. पी. सोनकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में जहां ईद की नमाज अदा की जाती है, उस क्षेत्र के उप निरीक्षक को भेज कर स्थिति की जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने बताया किस थाना क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मस्जिद और ईदगाह में बकरा ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहां के लोगों से बातचीत कर उन्हें जानकारी दी गई कि अगर कोई भी व्यक्ति त्यौहार में दखल डालता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए।
उन्होंने बताया कि मोतीगंज मस्जिद, विद्या नगर ईदगाह, मदनापुर, मिर्जापुरवा राजगढ़ सहित सभी गांवों का निरीक्षण कर लिया गया है और त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ