Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तोड़फोड़ व घर में घुसकर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। घर में घुसकर हमला, तोड़फोड़ करने तथा आग लगानेे के मामले में आरोपी ग्राम ओरी पुरवा भटपी निवासी रामकिशुन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
   
 खरगूपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि राजवंती पत्नी स्वामी दयाल ने रामकिशन सहित चार लोगों के विरुद्ध डेढ़ माह पूर्व स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 गिरफ्तार करने वाली टीम में खरगूपुर थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैया दीक्षित, आरक्षी आमिर आलम शाही, जितेंद्र दुबे व राधेश्याम यादव शामिल रहे। थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी शिवप्रसाद को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे