अमरजीत सिंह
अयोध्या। पुलिस लाइन सभागार आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी ने टप्पेबाजी करने वाले दो अपचारी पांच महिला सहित 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टप्पेबाजी का खुलासा करते हुए विजय सिंह ने बताया पकड़े गए सभी अभियुक्त महाराष्ट्र के हैं।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने 29 जुलाई को पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइन के पास राइस मिल व्यापारी लाल जी जायसवाल सुचितागंज निवासी को धोखा देकर उनके कार में रखे बैग उड़ा दिया था। बैग में लगभग साढे आठ लाख रखे हुए थे जिसको टप्पे बाजो ने चोरी करना स्वीकार किया है साथ ही अबू सराय में नवंबर 2018 में एक शादी समारोह के दौरान रुपए में भरा बैग गायब करने के अलावा गोरखपुर तथा मिर्जापुर जनपद में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
गिरफ्तार किए सीनू पुत्र मुत्तू, कार्तिक पुत्र बाले , मुरूगन पुत्र नारायण, वेंकटेश पुत्र सुब्रमण्यम, विक्रम पुत्र रवि, राजा पुत्र अरमुर्गम, आर्य पुत्र काली, सुब्लू पत्नी रामकिशन, लक्ष्मी पत्नी शिवा,सरोजा पत्नी बाबू मेरी पत्नी सुरेश व देवी पत्नी अमर निवासी गण वाकीपाड़ा थाना नवापुर जनपद नंदुरबार महाराष्ट्र व राजा पुत्र अरमुर्गम निवासी सोरोपुर थाना वाकुडी तमिलनाडु को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्तों के पास से 1 लाख 9 हजार नगद बरामद किया गया है ₹3000 के हेड पोस्ट ऑफिस गोलघर गोरखपुर से संबंधित है। चोरी में एक अदत मोटरसाइकिल बिना नंबर बरामद की गई है।
मौके पर एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह व एसपी सिटी अरबिंद चौरसिया गिरफ्तार करने वालों की टीम में कोतवाली प्रभारी नीतीश कुमार श्रीवास्तव उपनिरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह उपनिरीक्षक विजयंत मिश्रा उपनिरीक्षक संजय कुमार उपनिरीक्षक दिवाकर यादव उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह कांस्टेबल जितेंद्र सरोज धर्मेंद्र कुमार विक्रम सिंह सर्विलांस सेल के चंद्रभान यादव नीरज सिंह रितु यादव व मनीषा भारती शामिल है पकड़े गए अभियुक्तों को लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया गया है जबकि प्रकाश पुत्र मारी मुत्तू निवासी कन्नन कॉलोनी तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु भागने में सफल रहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ