अमरजीत सिंह
अयोध्या। जिले में शुक्रवार को अवध विश्वविद्यालय से वृक्षारोपण महाकुंभ शुरुआत सांसद लल्लू सिंह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जिले के नोडल अधिकारी व नगर विकास आयुक्त अजय चौहान कमिश्नर मनोज मिश्र डीएम अनुज झा कुलपति मनोज दीक्षित व सीडीओ अभिषेक आनंद ने की वृक्षारोपण कर की अवध विश्वविद्यालय में गांधी उपवन की भी स्थापना की गयी है। भारत छोड़ो आंदोलन की 77 वीं वर्षगांठ दिवस व महात्मा गांधी के 150 वीं जन्मवर्ष के मौके पर शुरू वृक्षारोपण महाकुंभ किया गया।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि जिले में 35 लाख 11 हज़ार 646 वृक्ष लगाने का लक्ष्य है। जो सभी विभागों में चल रहा है । मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक जनसहभागिता के आधार पर भी चल रहे वृक्षारोपड़ मे स्कूली बच्चे भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।वृक्षारोपण व वृक्षों की देखभाल का दिया मंत्र दिया। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ढेमा शिवबक्शराय व मुकीमपुर में भी वृक्षारोपण महाकुम्भ मनाया गया। जिला विकास अधिकारी ने ग्राम मुकीमपुर व ढेमा शिवबक्शराय में आम, नीम, सागौन शीशम व सहजन आदि के पौधों को रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
साथ ही ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि जो पौधरोपण हो रहा है उसकी देखभाल में कोई कोताही न हो।इस अवसर पर नोडल अधिकारी केपी यादव, ग्राम विकास अधिकारी मनोज तिवारी, ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, रमेश तिवारी, साहबदीन, रोजगार सेवक विपिन यादव, अर्चना, गुड्डू पांडेय, लल्लन दुबे, राहुल दुबे, राजेश मिश्रा, शिव कुमार, गंगाराम, उदयराज, कलावती, गायत्री, किस्मता, कलहा देवी, साधुराम व सुरेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ