शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | विकास खंड लक्ष्मणपुर अंतर्गत ग्राम देवली में विधायक विश्वनाथगंज डॉ0 आर0के0 वर्मा एवं जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने वृक्षारोपण किया| इस अवसर पर विधायक डॉ0 आर0के0 वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जो पूरे प्रदेश को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया है उस संकल्प को हर जिले में वृहद वृक्षारोपण कराकर पूरा किया जा रहा है ।
उन्होंने कहा अगर जीना है तो पौधा लगाना है और लोगों को जीवन दान देना है पौधा लगाना दुनिया का सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है ।इसलिए सभी को ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है इसलिए वृक्ष अवश्य लगाएं और अपनी आने वाली पीढ़ी को हरा भरा माहौल दें | उन्होंने कहा अगर हवा शुद्ध चलेगी तो पर्यावरण शुद्ध रहेगा यह सब कुछ तभी हो सकता है जब वृक्ष अधिक होंगे|
उन्होंने कहा बेफिजूल में पानी खर्च ना करें जीतनी ज़रूरत है ज़रूर के अनुसार पानी का इस्तमाल किया जाए ।वृहद वृक्षारोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा और जन-जन को स्वस्थ्य लाभ मिलेगा। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं इनकी पत्तियों, छालों एवं जड़ों से हम विभिन्न प्रकार की औषधियां बनाते हैं। प्राचीन काल से ही वन मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व रखते थे। यह मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार हैं। हमारे वन पेड़-पौधे ही नहीं अपितु अनेकों उपयोगी जीव-जंतुओं व औषधियों का भंडार हैं। इससे गिर रहे जलस्तर को भी रोका जा सकेगा|
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कहा की जितने भी वृक्ष लगाये जाये उनका बेहतर ढंग से देखभाल भी किया जाए जितना वृक्ष लगाना जरूरी है उतना ही उसका पालन-पोषण अति आवश्यक है इसलिए पौधे की देखभाल अवश्य की जाए यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है |उन्होंने कहा पौधा जितना लगाना जरूरी है उतना ही उसे बचाने का भी संकल्प लेना जरूरी है|
इसके उपरांत विधायक व जिलाधिकारी ने ग्राम देवली में बने गौशाला का निरीक्षण किया जहां पर ब्यवस्थाये ठीक पायी गयी|


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ