Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मना समाजसेवी का जन्मदिन




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | सृजना साहित्यिक संस्था के तत्वाधान में समाजसेवी का जन्मदिन सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया | सर्वप्रथम सद्भावना और मानवता के अग्रदूत भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित कर मानव कल्याण तथा विश्व शांति की कामना की गई |

 धर्मगुरु भंते कल्याण मित्र बौद्ध धर्म ,राजा पंडा हिंदू धर्म और मौलाना रियाज उल हसन इस्लाम ने अपने अपने धर्म से संबंधित मंत्रों का पाठ करके समाजसेवी रोशनलाल को शुभकामनाएं दी ,इसके उपरांत 5 माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया |इस मौके पर भाजपा नेता श्रीप्रकाश मिश्र सेनानी ,आनंद मोहन ओझा, आलोक कुशवाहा ,श्री किशोर अग्रवाल ,श्रीमती पूनम गुप्ता, आरती ,शिवेश शुक्ल  आदि को अंगवस्त्रम  व स्मृति चिन्ह से अलंकृत किया गया | 

इस दौरान वक्ताओं ने समाजसेवी के  कार्यों की सराहना की और  सृजना साहित्यिक संस्था की ओर से समाजसेवी रोशन लाल  उमरवैश्य लोक  गौरव सम्मान से विभूषित किया गया |इस मौके पर राजीव कुमार आर्य ,श्रीमती पूनम इंसान ,रमाशंकर ,विवेक यादव  देवेंद्र गुप्ता ,आलोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे