Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पत्रकार समाज को आइना दिखाने का काम करता है:सदर विधायक


सुनील उपाध्याय 
बस्ती : प्रेस क्लब के तृतीय तल पर बने कक्ष का उद्घाटन सदर विधायक मा0 दयाराम चैधरी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रेस की जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ गयी हैं। पत्रकार तो समाज को आइना दिखाने का काम करता है। सदर विधायक ने कहा कि प्रेस क्लब को सुव्यस्थित और बेहतर बनाने के लिए जितना हो सकेगा वे करते रहेंगे। उन्हांेने तृतीय तल को पूर्ण कराने का वादा भी किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संरक्षक प्रेस क्लब संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय, डा0 वी0के0 वर्मा, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, रामकृष्ण लाल जगमग, महामंत्री महेन्द्र तिवारी ने प्रेस क्लब के उत्थान के लिए सदर विधायक के सहयोग के सराहना की। इसके साथ ही पत्रकारों के हित में कार्य करने के लिए संगठन को और तत्पर रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए प्रेस क्लब सदेैव कार्य करता रहेगा।

इससे पूर्व सदर विधायक का पत्रकारों, साहित्यकारों एवं समाजसेवियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पत्रकार राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र, अमित सिंह, काशीराम दूबे, विपिन बिहारी त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव, वशिष्ठ पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव बिन्नू, रजनीश त्रिपाठी, इमरान अली, दिनेश उपाध्याय, आलोक त्रिपाठी, प्रमोद श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाण्डेय, संजय राय, सोहन सिंह, संजय कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार सोनी, सुनील कुमार मिश्र, प्रेरक कुमार, उपेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार पाण्डेय, विश्राम प्रसाद, चन्द्रभूषण श्रीवास्तव, बृजेश शुक्ल, जयप्रकाश गोस्वामी, प्रवीण कुमार पाण्डेय, राकेश गिरि, लव कुमार अग्रवाल, वसीम अहमद, लवकुश यादव, अनिल श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, लवकुश सिंह, आशुतोष नारायण मिश्र, हरिओम प्रकाश ‘लल्ला’, लालू प्रसाद यादव, रहमान, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, सुनील पाण्डेय, दिनेश सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु वैश्य, ओम प्रकाश यादव, राजेश पाण्डेय, आनद कुमार गुप्ता, साहित्यकार एवं कवि रामकृष्ण लाल जगमग, रामचन्द्र राजा, अजय श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, अमृत पाल सिंह ‘सनम’, बसंत सहित अनेक लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे