Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनपद के सभी थानों पर परिवार परामर्श केंद्र का हुआ आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
 प्रस्तुत किए गए 27 पत्रावली ओं में से 18 का मौके पर हुआ निस्तारण
बलरामपुर ।।  जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा वर्षों से पुलिस ऑफिस में आयोजित होने वाली परिवार परामर्श केंद्र का विस्तार करते हुए थाना स्तर पर करने का निर्णय लिया गया था एसपी के निर्देशानुसार जिले के सभी 13 थानों पर प्रत्येक रविवार को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन शुरू हुआ जिसके सकारात्मक परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं जिला स्तर पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों के मामले नहीं आ पाते थे और आने वाले मामलों का सा समय निर्धारण भी नहीं हो पाता था थाना स्तर पर आयोजन होने से सभी लोगों की समस्याएं लेकर आते हैं और उनका आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है

                    पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के सभी 13 थानो में पारिवारिक विवादों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर देव रंजन वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में आज11 अगस्त को थाना स्तर पर परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया । 
पुलिस विभाग एवं स्वयंसेवी काउंसलर्स की बैठक में  कुल  27 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए जिसमें 18 पत्रावली में आपसी सुलह समझौते के आधार पर सफल निस्तारण संभव हो सका । 18 दाम्पत्य पति पत्नी आपसी गिले-शिकवे को भुलाकर  पुनः एक साथ रहने को राजी हुए । बैठक को सफल बनाने में थानों पर प्रशिक्षण प्राप्त महिला आरक्षी तथा स्वयंसेवी काउंसलर्स का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे