Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिजली की शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग ‌


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । थाना कोतवाली नगर के अस्थाना गांव में रविवार सुबह अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई मालूम हो कि रविवार सुबह गांव निवासी राम दर्शन गुप्ता व उसकी मां जनक कुमारी धान के खेत की सिंचाई करने गई थी |

इसी बीच उसकी छप्पर के मकान में आग की लपटों को ग्रामीणों ने देखा देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया ग्रामीणों ने धान की सिंचाई कर रहे राम दर्शन गुप्ता को सूचना दी राम दर्शन और उनकी मां के पहुंचने पर घर की सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई थी |

पीड़ित राम दर्शन गुप्ता ने बताया कि घर में रखा 3 कुंटल गेहूं 4 कुंटल चावल पशुओं के लिए रखा कई कुंटल भूसा व कपड़े जलकर राख हो गए सूचना तहसील प्रशासन को दी गई लेकिन समाचार प्रेषण तक कोई भी अधिकारी तहसील से नुकसान का आकलन कर ले गांव नहीं पहुंचा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे