Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संत मनुष्य नहीं बल्कि ईश्वर के स्वरूप होते हैं :- संगम लाल




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा धर्म की जय हो , अधर्म का नाश हो ,प्राणियों में सद्भावना हो ,विश्व का कल्याण हो ,गौ हत्या बंद हो ,भारत अखंड हो का उद्घोष करने वाले धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महराज की 112 जयंती नगर स्थित लीला पैलेस में धूमधाम से परम पूज्य दशरथ गद्दी अयोध्या के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी बृजमोहन दास महंत की अध्यक्षता में मनाई गई |

 कार्यक्रम के उद्घाटन अतिथि के रूप में सांसद संगम लाल गुप्ता व उपस्थित संतों ने धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया | सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि संत मनुष्य नहीं बल्कि ईश्वर के स्वरूप होते हैं ,ईश्वर की वाणी कट सकती है लेकिन संतों की वाणी कभी असत्य नहीं हो सकती है | धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए जो कार्य किया है वह अतुलनीय है |  

इस मौके पर कथा व्यास परम पूज्य धर्म सम्राट के शिष्य स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि करपात्री जी आदत्य जगतगुरु शंकराचार्य करपात्री के रूप में व वाल्मीकि जी गोस्वामी तुलसीदास जी के रूप में अवतरित हुए थे | सनातन धर्म सदैव इन संतों का ऋणी रहेगा | विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद रानीगंज विधायक अभय कुमार ओझा धीरज ने कहा कि धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी प्रतापगढ़ ही नहीं हमारे विश्व के गौरव रहे, सनातन धर्म के लिए कही गई उनकी एक-एक बातें मील का पत्थर है | कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दशरथ गद्दी अयोध्या धाम के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी श्री बृजमोहन दास ने कहा कि धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी विश्व के श्रेष्ठ संत थे आपने पूरे भारत में गौ हत्या के विरोध में आंदोलन चलाया | 

देश की आजादी के लिए जेल गए और सनातन धर्म के लिए अनेकों यज्ञ संपन्न कराया | उक्त अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहाकि धर्म सम्राट महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ साथ एक ऐसे लेखक थे जिन्होंने मार्क्सवाद और रामराज रामायण मीमांसा वेदांत पारिजात जैसे अनेक ग्रंथों की रचना किया और महामना मालवीय जी से कोयल घाटी में शास्त्रार्थ किया उनका सपना था भारत अखंड हो उस सपने को मोदी जी ने कश्मीर में धारा 370 समाप्त करके जो धर्म सम्राट के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया है उसके लिए हम सब ऋणी रहेंगे |

धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज को भारत रत्न से विभूषित किया जाए एवं महान भाष्यकार रामानुजाचार्य के जन्मदिवस को संत दिवस घोषित किया जाने  तथा धर्म सम्राट की एक मूर्ति नगर पालिका बेला प्रतापगढ़ में लगाई जाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन समस्त जनता एवं संतों की ओर से सांसद संगम लाल गुप्ता ,विधायक धीरज ओझा एवं हरी प्रताप सिंह पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका को दिया |  कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मगुरू रंजीत महाराज प्रयाग ,स्वामी प्रपन्नाचार्य अयोध्या राम जन्मभूमि ,शिव गोपाल शुक्ला कार्यवाहक अध्यक्ष अखिल भारतीय रामराज परिषद प्रयाग, देवेंद्र दास अयोध्या ,राजाराम पांडे ,निशा कांत ओझा ,आचार्य वाचस्पति जी ,आचार्य प्रभाकर जी महाराज , आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सम्राट को एक महामानव के रूप में बताया | 

कार्यक्रम में अंत में शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संतों का समय बड़ा ही दुर्लभ होता है यह अति कृपा है कि आप सभी संत यहां पर पधारे हैं | कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कवि साहित्यकार श्याम जी शुक्ल श्याम ने किया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साहित्यकार भानु प्रताप त्रिपाठी ,संगम लाल त्रिपाठी भंवर ,निर्विरोध निर्वाचित ग्राम प्रधान पूरेईश्वर नाथ  प्रियंका पाल, पंडित रामकृष्ण ओझा, वशिष्ठ नारायण त्रिपाठी पूर्व कमिश्नर ,केशव मिश्रा , शिवेश शुक्ला एडवोकेट को अंगवस्त्रम से  सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीरज ओझा ,डीपी इंसान, रमाशंकर शुक्ल शिक्षक नेता, कमला श्रीवास्तव, विनोद कुमार शुक्ल , परमानंद मिश्रा ,पवन सिंह ,राकेश सिंह ,हौसला प्रसाद ओझा ,विवेक उपाध्याय ,सत्येंद्र नाथ मिश्रा ,लक्ष्मीकांत द्विवेदी, शिवम मिश्रा , अवधेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे