Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुरानी रंजिश में मारपीट,प्रधान पुत्रों सहित तीन के विरुद्ध मामला दर्ज


अमरजीत सिंह 
 अयोध्या। फुटबाल खेल कर घर आ रहे युवक पर गांव के ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे युवक घायल हो गया। युवक की तहरीर पर दो प्रधान पुत्रों सहित तीन के ऊपर मारपीट तथा गाली गलौज का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। 

अरबाज उर्फ अब्दुल रज्जाक पुत्र रिजवान निवासी रौनाही के मजरे पूरे दलमीर ख़ाँ का पुरवा वालीबाल खेल कर घर आ रहे थे। रौनाही टीले के पास उससे कुछ लोगोंं ने मारपीट की। आरोप है कि रौनाही गांव की प्रधान नजमुल निशा के पुत्र मोनिस, अंजना पुत्रगण मेराज खान तथा उनके चचेरे भाई ओसामा पुत्र इम्तियाज ने लाठी डंडे तथा धारदार हथियार से मारा पीटा,जिससे पीड़ित अरबाज को गंभीर चोटें आयी हैं।

रौनाही थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर युवक का मेडिकल कराकर रौनाही गांव की प्रधान नजमुल निशा के दो पुत्रों सहित तीन पर मारपीट तथा गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज कर जांच करायी जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे