Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तेज रफ़्तार का कहर :बाइक सवार दो युवकों की गयी जान


अमरजीत सिंह 

 अयोध्या।  जनपद के थाना तारुन क्षेत्र के अंतर्गत सड़क पर गिरे पेड़ और तेज रफ्तार ने बाइक सवार दो युवकों की जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।


            शनिवार को देर रात थाना क्षेत्र के आगागंज टिकरी मार्ग पर सरैया गांव के पास सड़क पर पेड़ गिर गया था। और शाम लगभग नौ बजे सराय सागर के रहने वाले दो युवक तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए पेड़ से टकरा गये । तारुन गोसाईंगंज मार्ग पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवको की इलाज के दौरान हुई मौत तारुन थाना क्षेत्र के गुरौली मजरे सराय सागर निवासी बाइक सवार स्वजातीय युवको की तारुन - गोसाईगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात्रि टिकरी गांव के करीब सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा जाने से  इलाज के दौरान जिला अस्पताल में आखिरकार मौत हो गई।

बताया जाता है  कि गांव निवासी युवक प्रदीप कुमार कोरी पुत्र राम मधुर 18 वर्ष व सुखबीर पुत्र राम मधुर 23 वर्ष रात्रि कुछ सामान खरीदने आगागंज बाजार गये हुये थे रात्रि हो जाने के कारण सामान नही मिला तो दोनों पडेलवा चौराहे पर चले गये। रात्रि वापस लौटते समय उनकी बाइक सड़क पर गिरे पेड़ से असंतुलित होकर टकरा गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर रात्रि ही परिजन चोटिल युवको को तारुन सीएचसी लाकर मौजूद चिकित्सा कर्मियो को दिखया।लेकिन हालत खराब होने के कारण डाक्टरों ने युवको को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गाँव में मातम छा गया हैं और परिजनों में कोहराम मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे