अमरजीत सिंह
अयोध्या। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अग्निहोत्री का पुरवा निवासी उत्तम कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने बस्ती जिले के इसौली थाना अंतर्गत कुम्हवा पांडेय का पुरवा निवासी जितेंद्र पांडेय पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोप है कि जितेंद्र ने उत्तम को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उत्तम की ओर से जितेंद्र को 20 लाख रुपये दिए गए। जितेंद्र ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उत्तम को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। नियुक्ति पत्र लेकर लखनऊ मंडल मुख्यालय पहुंचने पर उत्तम को पता चला कि दस्तावेज फर्जी हैं। इसके बाद उत्तम ने जितेंद्र से अपने रुपयों की मांग की।
जितेंद्र पर आरोप है कि उसने रुपये न देकर जान से मारने की धमकी दी। रुपयों का लेनदेन अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में एक स्थान पर हुआ था। इसलिए इसका मुकदमा अयोध्या कोतवाली में दर्ज कराया गया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ