अमरजीत सिंह
अयोध्या। पड़ोस के सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के पदुमरा गांव 12 अगस्त को हत्या कर फेंकी गई युवती की लाश के मामले में पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के दशरथपुर गांव से अचानक लापता हुई युवती का धारदार हथियार से हत्या करके शव फेंक दिया गया था।
लापता 20 वर्षीय युवती गीता मौर्या पुत्री तुलसीराम मौर्य का शव कूरेभार थाना क्षेत्र के फुलौना हैदरगंज मार्ग पर पदमरा गांव के समीप सड़क के किनारे अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ था। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया की मृतका गीता मौर्या हरौरा बाजार स्थित कम्प्यूटर क्लास मंजीत कुमार पुत्र सीताराम से करती थी। इसी दौरान मंजीत कुमार गीता से अपनी शादी छुपाते हुए प्यार का झांसा देकर मन्दिर में शादी कर लिया। शादी के बाद मृतका ने मंजीत पर साथ रहने का दबाव बनाना शुरू किया। तब उसे पता चला की मंजीत शादी शुदा है। साथ रहने के दवाब पर मंजीत ने मन ही मन में गीता को रास्ते से हटाने की ठान लिया।
11 अगस्त को उसने चार पहिया वाहन से गीता को प्यार मोहब्बत करके बुलाया। गाड़ी से उसे अयोध्या व शिव बाबा अंबेडकर नगर ले गया। गीता गाड़ी में सो गई तो पदुमरा कूरेभार में गाड़ी में रखी कुल्हाड़ी से उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। और शव छिपाने के इरादे से उसे झाडियों में फेंक दिया। शव मिलने के बाद से ही पुलिस हत्या के खुलासे के प्रयास में लगी थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर कुरेभार से धनपतगंज जाने वाली सड़क पर रेलवे क्रासिंग के पास सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस ने मंजीत को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए मंजीत कुमार ने पूंछतांछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। मंजीत कुमार के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी, दो मोबाइल बिना नम्बर की चार पहिया गाड़ी महिंद्रा सुप्रो, शादी के नोटरी प्रपत्र की छायाप्रति, साढ़े चार सौ रुपये बरामद हुए हैं। हत्या का खुलासा करने में प्रवीण कुमार सिंह थाना अध्यक्ष कुरेभार, स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह के साथ पुलिस टीम के साथ कई आरक्षी व दरोगा शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ