Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्काउट एवं गाइड संकट में संयम के साथ कर्तव्य पथ पर बढ़ने की प्रेरणा देता है :अनुज कुमार


डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज(गोंडा)  संकट में संयम के साथ कर्तव्य  पथ पर बढ़ने की प्रेरणा स्काउट एवं गाइड देते हैं। यह बात राजसगरा स्थित शैल उदय इंटर कॉलेज में चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अनुज कुमार ने कही।
125 स्काउट एवं गाइड को विभिन्न विधा बताते हुए कहा कि कोई भी कार्य करते समय घबरायें नही मन लगा कर कार्य करते रहे सफलता कदम चूमेगी। उन्होंने कैडेटों को ध्वज शिष्टाचार के बाद व्यायाम, गांठ बंधन, स्काउट ताली, खोज के चिन्ह, सीटी के संकेत, टेंट पिचिंग आदि का प्रशिक्षण दिया। शिविर प्रभारी अनिल सिंह विशेन ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद कैडेट को टूर पर भेजा जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप मिश्र, अर्पित वर्मा, गीतू चौधरी सुनीता सिंह, साक्षी सिंह आदि मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे