Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले :सूचना मंत्री


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ | प्रदेश के विधायी, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी ने रविवार को लोक निर्माण विभाग  के गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास सम्बन्धी योजनाओं एवं कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा की। 

सूचना मंत्री जी ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ विकास खण्ड स्तर पर कैम्प लगाकर योजनाओं के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी दी जाये एवं पात्र व्यक्तियों को इस योजनाओं से लाभान्वित किया जाये।

 मंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा में पुलिस अधीक्षक को निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखे। इस दौरान सांसद संगम लाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे