Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दलित गरीब परिवार की नाबालिक लड़की को दूसरे समुदाय के लड़के द्वारा भगाने को लेकर बढ़ रहा तनाव


अखिलेश्वर तिवारी
घटना के पांचवे दिन भी पुलिस के हाथ खाली
हिंदू संगठनों ने घटना को लव जेहाद करार देते हुए प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
पुलिस अधीक्षक बोले शीघ्र होगी लड़की की बरामदगी कार्यवाही जारी

बलरामपुर ।। प्रदेश व देश में आए दिन लव जेहाद के मामले प्रकाश में आते रहते हैं । अमूमन लव जेहाद के मामलों में पुलिस की लचर रवैया ही गंभीर समस्या पैदा करती है ।जनपद बलरामपुर में भी ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें पुलिस की ढुलमुल रवैया के कारण दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है । दरअसल कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला का खलवा की एक दलित परिवार की नाबालिक लड़की को उसी के पड़ोसी एक मुस्लिम युवक द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना 15 अगस्त के दिन घटित हुई थी । इस घटना की रिपोर्ट पुलिस ने 1 दिन बाद 16 अगस्त को दर्ज तो कर लिया परंतु 5 वें दिन भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं और पुलिस के इसी रवैए से दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ रहा है ।

                      जानकारी के अनुसार  कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला खलवा में 15 अगस्त रक्षाबंधन के दिन में दोपहर बाद एक दलित परिवार की  नाबालिक लड़की को उस समय उसी का पड़ोसी मुस्लिम परिवार के कल्लू नाम  का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया जब वह मोहल्ले में एक घर में बर्तन मांज कर वापस आ रही थी । दरअसल यह परिवार काफी गरीब है और पूरा परिवार मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा है । घर के पुरुष मेहनत मजदूरी करते हैं तथा महिलाएं और लड़कियां लोगों के घरों में बर्तन मांजने का कार्य कर रही हैं । 

मजदूरी से जो पैसे मिलते हैं उससे उनका जीवन यापन होता है । लड़की भगा ले जाने के बाद पीड़ित मां ने कोतवाली नगर में तहरीर दी परंतु पुलिस ने उस दिन कोई कार्यवाही नहीं की । अगले दिन 16 अगस्त को रिपोर्ट मामूली धाराओं में दर्ज करके पुलिस ने अपना कोरम पूरा कर लिया । 3 दिनों तक पुलिस कोई कार्यवाही नहीं करती दिखी जिसके बाद पीड़ित महिला इधर उधर भटकने लगी । घटना की सूचना हिंदू संगठनों को भी लगी जिसके बाद विहिप सहित कई हिंदू संगठन इस मामले को लव जेहाद का नाम देते हुए पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा से  वार्ता की और चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर लड़की को बरामद कर पीड़ित मां को सुपुर्द ना किया गया तो हिंदू संगठन बड़ा जन आंदोलन खड़ा कर देंगे । 

पीड़ित मां का भी कहना है कि इस मामले में कोतवाली नगर पुलिस आरोपी पक्ष  का फेवर कर रही है । यह भी आरोप है कि कहीं ना कहीं पुलिस आरोपी पक्ष से मोटी रकम लेकर जानते हुए भी लड़की को बरामद नहीं कर रही है । हिंदू संगठन के संजय शुक्ला ने  हमारे प्रतिनिधि से वार्ता करते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर लव जेहाद का मामला है और यदि 24 घंटे के अंदर पुलिस लड़की को पीड़ित मां तक नहीं पहुंचाती है तो हम सभी लोग जिला मुख्यालय के मुख्य चौराहे पर जबरदस्त धरना प्रदर्शन व आंदोलन शुरू करेंगे । उन्होंने आरोप लगाया है कि कोतवाली नगर पुलिस तथा मेवालाल चौकी प्रभारी आरोपी परिवार से मोटी रकम वसूल किए हैं । आरोपी परिवार के कई सदस्य मादक पदार्थों के बिक्री में संलिप्त हैं |

जिनके कारण उनके पास काफी धन है और उसी धन के बल पर वह एक दलित गरीब परिवार के लड़की के साथ ऐसी हरकत किए हैं । उन्होंने कहा कि उनके किसी भी प्रकार की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रही है । आशा है कि  जल्दी ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा । लड़की कहीं बाहर रखी गई है जिसे ट्रेस कर लिया गया है और वापस लाने की प्रक्रिया की जा रही है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे