Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साथी के निधन पर अधिवक्ता परिषद ने जताया शोक


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ इकाई द्वारा एक शोक सभा का आयोजन परिषद के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई | शोक सभा में स्वयंसेवक व अधिवक्ता संजय ओझा के हुए आकस्मिक निधन पर परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु व इस दुख की घड़ी में परिजनों को साहस प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना कर दो मिनट का मौन धारण किया गया | शोक सभा में परिषद के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि  संजय ओझा स्वयंसेवक व अधिवक्ता के रूप में सदैव सक्रिय रहे हैं जिसके चलते अधिवक्ता परिवार के एक सदस्य के आकस्मिक निधन से अपूर्ण क्षति हुई है | शोक सभा में विजय श्रीवास्तव ,महामंत्री मनोज सिंह, भरत लाल ,शिशिर शुक्ला, गजाधर प्रसाद ,रूपनारायण सरोज, राजा राम सरोज ,आलोक सिंह,सतीश दूबे, देवेन्द्र, विनीत, अभिषेक शर्मा, दीनानाथ मिश्र, अनुराग, शिवेश शुक्ल,  बृजेश मिश्रा ,राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे