अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत योग के माध्यम से शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने हेतु पुलिस लाइन में जनपद गोंडा से आए हुए प्रशिक्षकों द्वारा रिक्रूट आरक्षियों तथा जनपद पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण कराया गया।
पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि योग शरीर को शक्तिशाली और लचीला बनाए रखता है । साथ ही तनाव से छुटकारा दिलाता है योग आसन और मुद्राएं तन और मन दोनों को क्रियाशील बनाए रखती हैं। इसके अतिरिक्त जनपद के प्रत्येक थानों तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे भी प्रतिदिन शारिरिक प्रशिक्षण, योग तथा हथियारों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस दौरान पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ