Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फार्म पर साइन कराने गए युवक को प्रधान व उसके पुत्र ने जमकर पीटा, इलाज के दौरान मौत


सुनील गिरी 
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के विगास के ग्राम प्रधान की दबंगई का मामला सामने आया है। जिसमें ग्राम प्रधान पर आरोप है कि एक परेशान गरीब व बेरोजगार युवक जिसकी उम्र करीब 25 वर्षीय थी युवक को बेरोजगार युवक को पेंशन के फार्म पर हस्ताक्षर कराने प्रधान के घर जाना भारी पड़ गया|जहाँ युवक को फार्म पर साइन तो नही मिले लेकिन उसके बदले युवक को ग्राम प्रधान व उसके पुत्र ने जमकर पीटा जिसके बाद ग्रमीणों ने युवक को हापुड अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया था |जहाँ कल देर रात उसकी मौत हो गई  मौत की खबर सुनते ही गांव व एवं उसके परिवार में कोहराम मच गया हालांकि पुलिस ने ग्राम प्रधान व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।

बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम विगास में संदीप गुप्ता आयु करीब 25 वर्ष अपने माता-पिता के देहांत के बाद अकेला मजदूरी कर अपना गुजर-बसर कर रहा था। सरकारी योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से गरीब सन्दीप ग्राम प्रधान राजेन्द्र उर्फ जग्गा के पास पहुंचा। जहां मृतक संदीप की किसी बात को लेकर ग्राम प्रधान से कुछ कहासुनी हो गई। जिसके बाद गुस्साए ग्राम प्रधान एवं उसके पास बैठे उसके बेटे एवं साथियों ने मृतक सन्दीप की जबरदस्त पिटाई कर दी। जिसमें सन्दीप बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद आसपास रहने वाले उसके परिवार के लोगों ने उसे निकट के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों द्वारा उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसको प्राथमिक उपचार देते हुए परिजनों को कहा गया कि इस की हड्डियां इतनी टूट चुकी हैं। इसका इलाज कर पाना संभव नहीं है फिर भी डॉक्टर द्वारा उपचार दिया गया परंतु उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही गांव में ग्राम प्रधान के खिलाफ गांव में भयंकर रोष फैल गया। तो वही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सन्दीप गुप्ता ग्राम विगास में अपने नाते रिश्ते के भाइयों के पास एक मकान में ही अपना गुजर-बसर कर रहा था। जिसकी हत्या से जहां परिवार में रोष है वही ग्राम प्रधान के खिलाफ लोग कार्यवाही की भी मांग कर रहे हैं तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है मामला दर्ज होते ही ग्राम प्रधान व उसका बेटा गांव से फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की बात कर रही है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे