Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वेतन विसंगति व पेंशन बहाली को लेकर इंजीनियरों ने दिया धरना


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर आज राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने, सुबह10 से शाम 5 बजे तक ध्यानाकर्षण सभा का आयोजन कर अपने प्रमुख मांगों को अधिकारियों के सामने रखा। 

                    जानकारी के अनुसार ध्यानाकर्षण सभा में जुटे जूनियर  इंजीनियरों ने कहा की उन्हें कार्य के अनुसार विभाग द्वारा आवश्यक सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ना ही वेतन विसंगति को दूर किया जा रहा है। ध्यानाकर्षण सभा में पुरानी पेंशन बहाली की भी मांग जूनियर इंजीनियरों द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि शीर्ष प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से काम लिया जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है। उपस्थिति अवर अभियंताओं ने कहा कि स्थानांतरण नीति की भी कोई नियम नहीं है इसे मनमानी तरीके से किया जा रहा है। सभा में उपस्थित सभी जूनियर इंजीनियरों के समक्ष आ रही सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे