Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को सामाजिक कार्यो के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान



अमरजीत सिंह 
 अयोध्या। जनपद के थाना पटरंगा में नियुक्त युवा इंस्पेक्टर रणजीत यादव को इनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो के लिए देश की राजधानी दिल्ली में  18 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में नैशनल आईकोनिक पर्सनैलिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 

रणजीत यादव अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए कुछ समय निकालकर रक्तदान, पौधारोपण, यातायात जागरूकता, नशा मुक्ति गरीबो असहायों तथा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करना जैसे सामाजिक कार्य करते रहते हैं। इनके द्वारा लिखित सामाजिक संदेश पर आधारित कहानियों पहली मुलाकात, अचानक बदलाव, भयानक डर से मौत, वनदेवी  का चश्मा, भूरा बंदर का प्रसारण आकाशवाणी/ दूरदर्शन फैज़ाबाद के रेडियो स्टेशन से तथा कहानी बड़े घर की बहू का प्रसारण आवाज में हो चुका है। आज़मगढ़ जनपद के एक छोटे से गांव भदसार के निवासी रणजीत की कहानियाँ कई पत्र - पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुकी है। पुलिस लाइन जनपद अयोध्या में आयोजित गणतन्त्र दिवस   परेड 2015, 2018 व 2019 में उद्घोषक की भूमिका का निर्वाहन कर चुके रणजीत यादव को कमिश्नर एएसपी अयोध्या द्वारा प्रशस्ति पत्र /प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। 

गर्मी के मौसम में इनके द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए "थोड़ा सा दाना - थोड़ा सा पानी" मुहिम चलाया गया था। सुरक्षा करने के साथ-साथ सेवा करना कोई इनसे सीखे। ये अपना जन्मदिन रक्तदान कर /गरीब असहायों/दिव्यागों के बीच जाकर / पौधारोपण  कर मनाते हैं हाल ही में इन्हें स्थानीय विधायक द्वारा इनको सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित किया गया था।डीजीपी उत्तर प्रदेश पुलिस के सरकारी वेबसाइट द्वारा कई बार ट्वीट कर सामाजिक कार्यो के लिए इन्हें शुभकामनाएं दीं गयी हैं। इस सफलता का श्रेय माता पिता, बड़े भाइयों, मित्रों, परिवार तथा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को देना चाहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे