Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सड़क दुर्घटना में घायल प्रधान की इलाज के दौरान मौत


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । खंडासा थाना क्षेत्र के मंझनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान बैजनाथ रावत उम्र 45 वर्ष शनिवार सुबह अमरगंज बाजार के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे।बीती रात एसजीपीजीआई में घायल प्रधान का निधन हो गया। 

निधन की सूचना गांव में पहुंचते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो कि शनिवार सुबह अंजरौली की तरफ से अपनी बाइक से आ रहे प्रधान बैजनाथ रावत अमरगंज बाजार के करीब पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक को पास करते समय कुत्ते से टकराकर रोड पर गिर गये जिसमे उनके सिर में गंभीर चोटें आ गयीं थी और घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए थे।

 बाइक सवार प्रधान ने हेलमट नही पहना था। आनन फानन मे मौजूद लोगों ने निजी वाहन से जिला चिक्तिसालय भिजवाया था। हालत नाजुक होने के कारण शनिवार देर शाम घायल प्रधान को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था , शनिवार रात ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग 7 घंटे तक उनके सिर का ऑपरेशन किया गया था । 

बावजूद इसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ था और रविवार देर रात एसजीपीजीआई में ही वे जिंदगी की जंग हार गए।मंझनपुर ग्राम पंचायत का तीसरी बार नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान बैजनाथ रावत काफी मिलनसार और सरल स्वभाव के थे आसपास के क्षेत्र में उनकी काफी अच्छी लोकप्रियता भी थी। उनके निधन की सूचना गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया, समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख विनय रावत ने एसजीपीजीआई पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। वही प्रधान के पैतृक निवास मंझनपुर में सुबह से ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे