Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दीवानी न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं करा पा रही खंडासा पुलिस


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली गांव मजरे पूरे भवानी में दबंगों द्वारा किसान के निजी नलकूप पर जबरिया कब्जा कर ताला बंद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। न्यायालय द्वारा किसान की ट्यूबवेल पर कब्जा दिलाए जाने संबंधी आदेश भी दबंगों के सामने बौना साबित हो रहा है मामले में दबंगों के प्रभाव के आगे खंडासा पुलिस भी बेबस बनी हुई है। जिसका परिणाम है कि किसान की बीस बीघे धान की फसल सूख रही है। 

पीड़ित कृषक थाने से लेकर जिलाधिकारी की चौखट पर न्याय की आस में एडिया घिस रहा है।घटौली निवासी विंदेश्वरी प्रसाद शुक्ला का निजी ट्यूबेल उनके चक से सटी सामान्य आबादी की भूमि में वर्ष 1980 से स्थापित है। जिससे वह अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। उक्त निजी नलकूप पर पर गांव के आधा दर्जन दबंगों ने कब्जा करके ट्यूबल घर में अपना ताला बंद कर लिया है।

 नलकूप मालिक कृषक बिंदेश्वरी शुक्ल को दबंगों द्वारा फसल की सिंचाई करने नहीं दिया जा रहा है। थक हार कर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय द्वारा ट्यूबवेल चालू रखने का आदेश पारित करने के बावजूद भी खंडासा पुलिस किसान की ट्यूबवेल नहीं चलवा पा रही है। दीवानी न्यायालय का आदेश होने के बाद पीड़ित ने तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों समेत कई उच्चाधिकारियों से ट्यूबवेल चलवाने की गुजारिश की। लेकिन राजनैतिक हस्तक्षेप के चलते खंडासा पुलिस के लिए न्यायालय का आदेश बौना साबित हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे