Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करोड़ो के मकान की कब्जेदारी को लेकर जि•प• सदस्य व प्रधान आमने-सामने ,मनकापुर पुलिस ने किया ग्रिफ्तार

 म

मनकापुर गोंडा :करोड़ों के मकान की कब्जे दारी को लेकर जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान आमने सामने आ गए | मामला स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जुड़ा होने के कारण जंगल में आग की तरह फैल गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों से सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई | घटना की सूचना पर  पहुंची मनकापुर पुलिस के हाथ पांव फूल गए |
 म मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के •मछली बाजार चौराहे पर स्थित करोड़ों रुपए के मकान की कब्जे दारी को लेकर जिला पंचायत सदस्य पचपुती जगतापुर और ग्राम प्रधान करोहामान एक ही जमीन को अपना अपना बनाना बता कर आमने-सामने हो गए |ग्राम प्रधान करोहामान दिनेश कुमार शर्मा उर्फ लाल साहब का दावा है कि  उक्त मकान को वर्ष 2011 में बैनामा करा लिया था| वही दूसरा पक्ष जिला पंचायत सदस्य पचपुती जगतापुर गंगाधर शुक्ला का आरोप है कि कराए गए बैनामा के बाबत वर्ष 2013 में दोनों पक्षों के बीच इसी मकान को लेकर विवाद हुआ था| उस समय विवाद को खत्म करने के लिए पुलिस ने ताला बंद कर दिया था | प्रधान पक्ष का यह भी दावा है की बैनामा के आधार पर सिविल जज के यहां से मेरे पक्ष में आदेश है |  वही जिला पंचायत सदस्य का दावा है कि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है |
  मामले में कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि तड़के डायल हंड्रेड पर मिली सूचना के आधार पर यहां आए | और देखते ही देखते कई गांव के लोग इकट्ठा हो रहे थे जिसके कारण भारी पुलिस बल मौके पर बुलाना पड़ा|  शांति व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है | मामले में जिला पंचायत सदस्य गंगाधर शुक्ला और दूसरे पक्ष ग्राम प्रधान दिनेश शर्मा उर्फ लाल साहब व प्रधान प्रतिनिधि मछली गांव नानकार ननकन को शांति व्यवस्था के तहत गिरफ्तार कर उप जिला अधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है| पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर दोनों पक्षों के लगभग दो दर्जन लोगों को नोटिस जारी करके जमानत दाखिल कराने का निर्देश दिया गया है | 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे