Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक पखवाडे मे समस्याओं को निस्तारण हो :अनुज झा




अमरजीत सिंह 
अयोध्या। समाधान दिवस पर सोहावल तहसील पहुचकर जिला अधिकारी अनुज कुमार झा एसपीआरए शैलेन्द्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सदर वीरेन्द्र विक्रम परियोजना निदेशक मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिओम श्रीवास्तव  समस्याओं से पीडित 173 फरियादियो की फरियाद सुनी।जिलाधिकारी के निर्देश पर लगभग 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया।शेष शिकायते जमीनी सहित स्थानीय पुलिस की रही।

जिलाधिकारी झा ने एक पखवाडे मे समस्याओं को निस्तारण कर मामले को सुलझाने का निर्देश दिया। महिनो बाद समाधान दिवस होने के कारण फरियादियो की संख्या बल मे भारी कमी दिखाई दी।समाधान दिवस पर उपजिधिकारी सोहावल विपिन कुमार सिंह तहसीलदार बी के सिंह विकास खंड अधिकारियों ने तय समय सीमा मे निस्तारण करने का भरोसा दिया। अधिकतर विद्युत संबंधित समस्याएं होने के कारण अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार पान्डे से जन समस्याओं का शीघ्र निदान करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया।इस मौके पर राजस्व कर्मियों के साथ सभी संबंधित विभागीय  कर्मी मौजूद रहे। 

मिल्कीपुर मे मुख्य राजस्व अधिकारी पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने तहसील समाधान दिवस में सुनी समस्याएं।मुख्य राजस्व अधिकारी के समक्ष 93 शिकायतें आई मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग वह आपूर्ति विभाग से जुड़ी रही। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर केडी शर्मा क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर आरके राय तहसीलदार मिल्कीपुर, एवं विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे