अमरजीत सिंह
अयोध्या । जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र मे तीन तलाक का मामला प्रकाश में आया है पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छः लोगो पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पति ने तलाक-तलाक-तलाक कहकर घर निकला दिया क्योंकि उसके बेटी पैदा हुई थी। ससुराल वालों पर दहेज के लिए भी परेशान करने का आरोप है। पुलिस ने मामला पति, सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ दर्ज कर लिया है। घटना महराजगंज थाना इलाके के ग्राम नकटवारा की है।
नवविवाहिता थाना हैदरगंज के जाना बाजार के रहने वाले ताज मोहम्मद की पुत्री जाफरीन अंजुम की शादी इश्तिखार अहमद पुत्र गुलाम अहमद निवासी ग्राम नकटवारा महराजगंज के साथ हुई थी। जाफरीन अंजुम ने बताया कि उसके पिता ने मैहर की रस्म अदायगी में पचास हजार, बुलेट मोटरसाईकिल, आलमारी, फ्रिज, कूलर, अंगूठी, ब्रेड, सोफा दिया था।
शादी के तीन माह बाद सास राबिया, ससुर गुलाम अहमद, देवर नसीम, वसीम ननद गुलप्सा बानों कम दहेज लाने की बात कहकर उत्पीड़ित करने लगे। पिता के समझाने के बाद कुछ दिन वे शांत रहे। परन्तु बाद में डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे। 29 जुलाई को उसने एक पुत्री को जन्म दिया। जिसके बाद उसकी पिटाई की गयी। रिश्तेदारों के साथ बीच बचाव करने पहुंचे पिता के सामने पति ने तीन बार तलाक दे दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ