Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में 144 फरियादी आये, 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण


शिवेश 
प्रतापगढ | जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रानीगंज में आयोजित किया गया। रानीगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 144 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 03 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आज कुल प्राप्त 144 शिकायतों में से 25 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 30, विकास विभाग से 30, शिक्षा से सम्बन्धित 02 और 57 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी।सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष शिकायतकर्ता शेर बहादुर यादव ग्राम प्रधान नरायनपुर कला ने शिकायत किया प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर-प्रथम, गौरा, तहसील रानीगंज के खाते में दर्ज है जिसके कुछ हिस्से पर अकेलानन्द, विकास कुमार, राहुल कुमार ने जमीन पर अतिक्रमण कर जानवर बांध कर मकान का निर्माण कर जमीन का कब्जा कर लिये है जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये उपजिलाधिकारी रानीगंज और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर अतिक्रमण हटवाये तथा दोषी के विरूद्ध कार्यवाही करें व अब तक दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही न करने में जिन अधिकारी/कर्मचारी दोषी पाये जाये उनके विरूद्ध भी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें और उक्त मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा लापरवाही बरतने पर उन्हें निलम्बित करने हेतु आख्या अग्रसारित करें। शिकायतकर्ता सुमन देवी पत्नी स्व0 प्रमोद कुमार दूबे ग्राम शिवगढ़ बिन्दागंज ने शिकायत किया कि प्रार्थिनी के पति की मृत्यु 14.04.2016 को हो चुकी है लेकिन क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा प्रार्थिनी का नाम अब तक वरासत में दर्ज नही किया गया है, वरासत में नाम दर्ज करने हेतु लेखपाल अनिल सरोज द्वारा पैसे की मांग की जा रही है, मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रानीगंज को निर्देशित किया कि प्रकरण की जांच की जाये यदि शिकायतकर्ता द्वारा शिकायती सही पायी जाती है राजस्व निरीक्षक व लेखपाल अनिल सरोज को निलम्बित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। 
इसी प्रकार शिकायकर्ता राधेश्याम द्विवेदी निवासी अवसानपुर ने शिकायत किया कि तालाब की भूमि व पुराने रास्ते पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, उक्त प्रकरण पर जिलाधिकारी ने तालाब व अन्य जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने व दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु उपजिलाधिकारी रानीगंज को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुये अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रो को गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को इस दिशा निर्देश के साथ उनको हस्तगत की गयी कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्धता के साथ किया जाये और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि तहसील स्तर पर जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही है और उनका निस्तारण समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम, उपजिलाधिकारी रानीगंज जलराजन चौधरी, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे