Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुर्घटना में अधिवक्ता की मौत , जांच में जुटी पुलिस


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | बाइक से शहर की ओर आ रहे अधिवक्ता की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई | मौत की खबर पर जिला अस्पताल भारी संख्या में अधिवक्ता पहुंच गए |जानकारी के अनुसार जनपद के तहसील रानीगंज क्षेत्र के थाना फतनपुर के अमरई गांव निवासी अधिवक्ता दिनेश पांडे पुत्र लालमणि पांडे जो रानीगंज तहसील के जूनियर बार के अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए थे | मंगलवार को तहसील रानीगंज से मुख्यालय की ओर आ रहे थे कि रास्ते में जायलो और  बोलोरो  की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए | लोगों ने आनन-फानन में इलाज हेतु जिला अस्पताल ले आए ,जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया | सूचना पर जिला अस्पताल भारी संख्या में अधिवक्ता और पुलिस बल पहुंच गई | शव को  पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा ,वही दूसरी ओर पहुंचे परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है |पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है शीघ्र गाड़ियों को गिरफ्त में ले लिया जाएगा | हुए घटना को लेकर अध्यक्षता में गहरा शोक व्याप्त रहा | पोस्टमार्टम होने के बाद शव वाहन से जिला कचहरी पहुंचा शव जहां से पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया | घटना को लेकर प्रशासन सकते में रहा |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे