Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नयाघाट पुलिस चौकी के आरक्षी ने लापता बुजुर्ग को परिजनों से मिलवाया


 वासुदेव यादव
अयोध्या। मंगलवार की सुबह 9 बजे कच्चा घाट चौधरी चरण सिंह घाट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति परेशानी में दिखायी दिया। यहां पर गश्त कर रहें चीता 19 के युवा तेज तर्रार आरक्षी अमन कुमार व आरक्षी सुधीर यादव ने बुजुर्ग से बात कर उनकी परेशानी पूछी । पूछने पर बुजुर्ग ने बताया कि वह अपन परिवार के साथ अयोध्या मेला में दर्शन करने आया था। वह मेले में गुम हो गया था। तब से भटक रहा है। 

 इस बुजुर्ग ने बताया कि वह पिछले एक हफ्ते से भटक रहें हैं। बुजुर्ग ने अपना नाम राम हरख पिता का नाम भीखी ग्राम आराजी बसडीला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर बताया। आरक्षीगण द्वारा इसकी सूचना नवागत प्रभारी चौकी नयाघाट उ0नि0 धर्मेन्द्र मिश्रा को दी  तथा बुजुर्ग को चौकी पर लाये, चौकी प्रभारी द्वारा बुजुर्ग को शालीनता से चाय पिलाया गया व खाना खिलाया गया तथा चौकी प्रभारी द्वारा सम्बन्धित जिले के सम्बन्धित थाना से सम्पर्क कर बुजुर्ग के परिजनो को सूचना भिजवाया गया।

  सूचना पर बुजुर्ग के गाँव के ग्राम प्रधान सुरेन्द्र मोहन व बुजुर्ग के परिजन कमलेश व अजय नि0गण उपरोक्त यहाँ अयोध्या नयाघाट पुलिस चौकी पर आये तथा बताया कि मेले के दौरान बुजुर्ग उनसे बिछड़ गये थे। काफी खोजबीन किया जा रहा था। परिजनो को तस्दीक कर बुजुर्ग को उनके सुपुर्द कर दिया गया । परिजनो ने चौकी नयाघाट स्टाफ व पुलिस वालो को ह्दय से धन्यवाद दिया तथा पुलिस के कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे