Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने रुधौली में सुनी समस्याएं, 22 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। रूधौली में आयोजित तहसील दिवस को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि कुछ शिकायतों के निस्तारण से असंतुष्ट होेने पर शासन द्वारा पुनः जाॅच के आदेश दिये गये है। यह स्थिति असंतोषजनक है। अधिकारी इसकी पुनरावृत्ति न करंे।

उन्होने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, आईजीआरएस पोर्टल एवं आनलाईन के प्राप्त शिकायतों  के निस्तारण की भी स्थित ठीक नही है। काफी शिकायते डिफाल्टर श्रेणी में आ गयी है। उन्होने निर्देश दिया कि तीन दिन के अन्दर सभी डिफाल्टर शिकायतों का निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।  
रूधौली तहसील दिवस में कुल 147 शिकायते प्राप्त हुयी है जिसमें 22 का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष के संबंध में जिलाधिकारी ने 15 दिन के भीतर निस्तारण कर आख्या आनलाईन अपलोड करने के लिए निर्देश दिया है। 

तहसील दिवस समाप्ति पर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के आवास पूर्ण होने पर आवास की चाॅभी प्रदान किया तथा एक-एक सहजन पौधा भेट किया। उन्होने कहा कि इसे अपने आवास के आगे लगाये, सहजन काफी पौष्टिक होता है और कुपोषण दूर करता है। इसे हर उम्र के लोग खा सकते है। उन्होने तीन पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र भी वितरित किया। 

तहसील दिवस में ज्वाइंट मजिस्टेªट प्रेम प्रकाश मीणा, डिप्टी सीएमओं, एसडीएम अयोध्या प्रसाद, सीओं शिव प्रताप सिंह, पीडी आरपी सिंह ने भी लोगो की शिकायतों को सुना। तहसील दिवस का संचालन तहसीलदार चन्द्र भूषण प्रताप ने किया। इस मौके पर डाॅ0 संजय तिवारी, ब्रम्हचारी दूबे, डाॅ0 बृज भूषण मौर्य, अरूण कुमार, रमन मिश्र, रंजीत निराला, डाॅ0 अश्वनी तिवारी, राकेश कुमार, रमाशंकर यादव एंव विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे