Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हर्रैया मिश्र में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी समस्याएं


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने रूधौली ब्लाक के दूरस्थ गाॅव हर्रैया मिश्र में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होने प्राईमरी स्कूल में बच्चों से विभिन्न सवाल पूछे, जिसका वह समुचित उत्तर नही दे सके। उन्होेने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए अध्यापको को निर्देश दिया। उन्होेने कहा कि वे 15 दिन में पुनः इसका सत्यापन करायेंगी। 

उन्होने आगनबाड़ी केन्द्र और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण की स्थिति की जानकारी किया। उनके पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि 13 घण्टे विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो रही है। उन्होने सफाई कर्मी को निर्देश दिया कि नियमित गाॅव की साफ-सफाई करते रहे ताकि कोई बीमारी न पनपने  पाए।

उन्होने किसानों से कहा कि यत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए अपना रजिस्टेªशन कराये। यंत्र खरीद करके पूरा मूल्य भुगतान करें। अनुदान की राशि सीधे उनके खाते में आयेगी। विचैलियों से मुक्ति के लिए डीबीटी व्यवस्था लागू की गयी है।  इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, डिप्टी सीएमओं, एसडीएम अयोध्या प्रसाद, सीओं शिव प्रताप सिंह, पीडी आरपी सिंह, डाॅ0 संजय तिवारी, ब्रम्हचारी दूबे, डाॅ0 बृज भूषण मौर्य, अरूण कुमार, रमन मिश्र, रंजीत निराला, डाॅ0 अश्वनी तिवारी, राकेश कुमार, रमाशंकर यादव एंव विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे