Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार 51 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना होगा माता वैष्णो देवी






ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए के खात्मे के बाद पहली बार जय माता दी क्लब देवीपाटन मण्डल के 51 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 23 अगस्त की रात गोंडा से जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी भवन कटरा के लिए रवाना होगा। पिछले 20 वर्षों से लगातार जा रहे इस जत्थे ने हमेशा माँ के दरबार में आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रार्थना की है।अब जय माता दी क्लब देवीपाटन मण्डल से जुड़े तीर्थयात्रियों की मन्नतें पूरी हुई हैं।
     मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 और 35 ए के खात्मे के बाद जहां घाटी में आतंकवाद के खात्मे के संकेत नजर आने लगा हैं, वहीं इस बार माँ के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे तीर्थयात्रियों में अपूर्व उत्साह, उल्लास एवं उमंग देखा जा रहा है। इस बार की तीर्थ यात्रा में भी देश से आतंकवाद के खात्मे और जम्मू कश्मीर सहित पूरे भारत देश में अमन चैन की विशेष प्रार्थना की जाएगी। जय माता दी क्लब देवीपाटन मण्डल के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 23 अगस्त के दिन पहला जत्था रवाना होगा। यात्रा में बलरामपुर, मनकापुर, तुलसीपुर, गोंडा, बहराइच, उतरौला, गोरखपुर, लखनऊ, नई दिल्ली के लोग शामिल हैं, जिनका कई बार फिजिकल टेस्ट के बाद यात्रा की मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा कटरा, बाणगंगा, चरण पादुका, अर्द्धकुवारी, सांझीछत, हाथी मत्था होते हुए माँ के दरबार पहुँचेगी जहां विश्व शांति, अमन चैन, आतंकवाद खात्मे के लिए विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही चीन एवं पाकिस्तान के नापाक इरादों के लिए बुद्धि, शुद्धि हवन भी किया जाएगा।
    जय माता दी क्लब के मंडल संयोजक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया की जत्थे की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। सभी का ऑनलाइन डाटा भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि क्लब की कोशिश रहती है कि अधिक से अधिक लोगों को माँ के दरबार में हाजिरी लगवाया जाए। यह प्रयास 20 वर्षों से निरंतर जारी है। श्री श्रीवास्तव ने आगे बताया कि कुछ दिनों से जम्मू और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के कारण अर्द्धकुवारी से भवन तक के लिए नए रास्ते को बंद कर दिया गया है। इस समय यात्रा पारंपरिक पुराने मार्ग अर्द्धकुवारी से हाथी मत्था होते हुए सभी श्रद्धालु माँ के दर्शन कर रहे हैं जिससे प्रशासन एवं श्राइन बोर्ड से सभी श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि जल्द ही यात्रा नए मार्ग से शुरू हो जाए जिससे वरिष्ठ श्रद्धालुओं को बैटरी कार की सुविधा मिल सके।
    अबकी बार यात्रा में पीएम मोदी के विजन स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही हर एक पड़ाव पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। जय माता दी क्लब के मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि अबकी बार यात्रा 2 जत्थों में माँ वैष्णो देवी दरबार जाएगी। पहला जत्था 23 अगस्त को गोंडा से ट्रेन द्वारा तथा दूसरा जत्था 7 अक्टूबर को गोंडा से ही ट्रेन द्वारा रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान धार्मिक प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंंगी जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है, जब तीर्थयात्री जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35 ए के हटने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। इस बार यात्रियों में काफी उत्साह, उमंग और उल्लास भी देखा जा रहा है।यात्रा में महिला विंग की जिम्मेदारी ममता सिंह को दी गयी है। सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि पहले जत्थे में किरन देवी, आवृति श्रीवास्तव, जावित्री देवी, उर्मिला, वीरमति, नीतू सिंह, नीलम सोनी, दुर्गा देवी, रेखा गोयल, मानसी, रुचि, पल्लवी श्रीवास्तव, सृष्टि, माया देवी, पारुल श्रीवास्तव, डीडी गोयल, सिद्धार्थ शंकर, अमित कुमार, विकास पटवा, विमल कुमार, आदित्य, रिषभ, अविनाश, मानवेंद्र, तेजस, अक्षत, शिवेंद्र एवं मास्टर ओम शामिल हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे