Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में बेसिक शिक्षा व बालविकास विभाग की बैठक सम्पन्न


डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज(गोंडा)    आगामी 29 अगस्त को कृमि दिवस मनाने को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष शुक्ल के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा व बालविकास विभाग की समन्वय  बैठक की गई। 

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कृमि से मुक्ति के लिए बेसिक शिक्षा एवं बालविकास के नामांकित समस्त बच्चो को कीड़े की दवा खिलाई जानी है। जो बिना संबंधित विभाग के कर्मियों के सहयोग के संभव नही है। स्वास्थ विभाग सभी आंगनवाड़ी केंद्रों व विद्यालयों पर कृमि की दवाएं उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने दोनों विभाग के कर्मियों को प्रशिक्षण देकर केंचुए की दवा अल्वेन्डाजोल की दवा की खुराक, खिलाने का तरीका व होने वाले दुष्प्रभाव के लक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने 1 से 19 साल तक सभी को निर्धारित खुराक आवश्यक रूप से खिलाने का निर्देश दिया। 

किसी भी दुष्प्रभाव से बचाव व आपातकाल की दशा में आरबीएसके टीम व 108 एम्बुलेंस को फोन करने  को कहा। इस अवसर पर बीइओ प्रतिनिधि राजनाथ मिश्र, अवनीश पांडेय, बालविकास की सुपरवाइजर पूनम त्रिपाठी स्वास्थ शिक्षा अधिकारी श्याम बहादुर वर्मा मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे