अमरजीत सिंह
अयोध्या। सरकार भले ही कुछ कर ले लेकिन लेकिन सरकारी तंत्र सुधरने वाला नहीं चाहे कितना ही भाषण दे कि हमारे यहाँ सभी को न्याय मिलता है लेकिन हकीकत सामने आने पर सब दिखाई देता है आपको बताते चलें कि थाना बीकापुर के अंतर्गत राजोरा पुरवा गांव में नन्हे लाल पुत्र बरखू को राम अवतार, रामचंद्र, सुरेंद्र ,पुत्र स्वर्गीय हृदय राम ने बहुत मारा पीटा जिससे पीड़ित का हाथ टूट गया व सर पर गंभीर चोटे आई, मौके पर आनन-फानन में पीड़ित के घर वाले ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती।
पीड़ित द्वारा बीकापुर कोतवाली में जाकर रिपोर्ट लिखवाने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई। पीड़ित ने बीकापुर कोतवाल के ऊपर पैसा लेकर मामले को दबाने का लगाया आरोप। योगी शासन में भी कानून व्यवस्था ठप नजर आने लगी है ।न तो अपराध पर अंकुश लग रहा है न ही अपराधियों पर सरकार जनता को न्याय कब दिला पाने में सक्षम होगी इसका कोई पता नहीं ।
मामला राजोरा पुरवा गांव में मछली पालन को लेकर दोनों लोग मछली पालन का व्यवसाय करते हैं 'अचानक एक दिन पीड़ित नंदलाल की मछली तालाब से गायब हो गई तभी नन्हेलाल ने अपने घर वालों को उल्टा सीधा कहने लगा , कि मछली गायब हो गई मछली कहां गई, इतने में दूसरे पक्ष के लोगों ने समझा कि हमें गाली गलौज दे रहे हैं बिना कुछ पूछे आकर मारने मारने पीटने लगे।पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की लिखित शिकायत मौके पर एसएसपी ने दिया उचित कार्रवाई का आदेश थानाध्यक्ष को दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ