अमरजीत सिंह
अयोध्या । शिक्षा क्षेत्र रुदौली के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में गुरुवार को सुबह लगभग नौ बजे शोशल मीडिया के पत्रकार खबर कवरेज करने पहुचे पत्रकारो से मारपीट का मामला सामने प्रकाश में आया पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर मुकदमा दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय प्रथम में गुरुवार को सुबह लगभग नौ बजे शोशल मीडिया के मो.आलम व शिव शंकर वर्मा खबर कवरेज करने गये थे। मौके पर विद्यालय सहायक अध्यापिका नीतू मौर्य मौजूद रही। मौके पर विद्यालय पहुचे पत्रकारों ने प्रधानाचार्य विद्यालय में न होने पर सहायक अध्यापिका से जानकारी करना चाहा तो सहायक अध्यापिका के द्वारा टालमटोल करने पर उक्त पत्रकारों ने पर मेज पर रखे हाजिरी रजिस्टर व एमडीएम रजिस्टर को अपने साथ ले जाने लगे जिसका विरोध करने पर सहायक अध्यापिका से गाली गलौझ करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर कोतवाली मे दी है।
अध्यापिका का कहना है कि ये लोग रजिस्टर ले जाते समय कहा कि जब प्रधानाचार्य आयेंगे तो उन्हें प्राथमिक विद्यालय नैपुरा भेज देना वही आकर रजिस्टर ले जायेंगे। वही आरोपी प्रधानाचार्य संतोष झा का कहना जब हम रजिस्टर लेने पहुंचा तो इन लोगो से पूछा कि आप रजिस्टर क्यो लाए हो। तब उक्त पत्रकारों ने हमसे हमेशा विद्यालय से गायब रहने का बात करने लगे। तब हमने शोशल मीडिया के पत्रकारों से कहा कि हमारा स्थानान्तरण सैदपुर हो गया है। और हम कार्यमुक्ति का आदेश प्राप्त करने हेतु ब्लाक संसाधन जा रहा था। आप को जो जानकारी लेना है बताओ बात को लेकर दोनों मे कहा सुनी होने लगी और मारपीट पर अमादा हो गये।
वही शोशल मीडिया के पत्रकार मो आलम ने बताया कि विद्यालय परिसर में पानी भरा था जिसकी खबर कवरेज करने गया था। वहा से वापस से हम लोग वापस आ रहे थे कि पीछे से आए और एक दर्जन साथियों के साथ आये और मारने लगे। विज्ञापन का 12 हजार रुपये छीनने की बात बतायी। मामले को लेकर कोतवाल ने बताया कि दोनो पक्षो से तहरीर मिली है जाच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। मामले को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अयोध्या ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ