Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधान पुत्र की हत्या की साजिश के तीन आरोपी ग्रिफ्तार ,दो शूटर फरार


अमरजीत सिंह 
 अयोध्या। थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के पारा ताजपुर के ग्राम प्रधान पुत्र शिव कुमार चौरसिया हत्या की साजिश में इनायत नगर पुलिस सर्विलांस टीम व महाराजगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के आदिल पुर गांव के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है दो अभियुक्त शूटर भागने में सफल रहे। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कही।
        
बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने  बताया कि 22  को थाना इनायतनगर पुलिस टीम महाराजगंज पुलिस वाह सर्विलांस टीम के सहयोग से ग्राम प्रधान पारा ताजपुर की प्रधान पुत्र शिव कुमार चौरसिया की हत्या की साजिश करने वाले तथा हत्या की सुपारी लेने वाले अभियुक्त को करीब आदिल पुर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुरानी रंजिश के कारण पकड़े गए अभियुक्त रिंकू सिंह उर्फ कुलदीप व राम कुमार चौरसिया ने बताया कि शिव कुमार चौरसिया से उनकी पुरानी रंजिश है।

 शिव कुमार की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी देकर भाड़े पर तीन हत्यारे बदमाश फिरोज उर्फ मोनू युवराज उर्फ रोहित निषाद वह रवि पांडे को साइन किया गया था यह बदमाश 3 दिनों से पारा ताजपुर के चलाकर शिव कुमार की तलाश कर रहे थे लेकिन शिवकुमार के न मिलने पर हत्या को अंजाम नहीं दे पाए। तीनों सूटर वाह हत्या करने वाले बदमाश रिंकू सिंह राम कुमार चौरसिया इकट्ठा हुए ही थे अपने मकसद में कामयाब ना होने से पूर्व तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।जबकि दो सूटर भागने में सफल रहे प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फिरोज उर्फ मोनू ताज मोहम्मद ग्राम चकिया पुर थाना अहिरौली जनपद अंबेडकरनगर, रिंकू उर्फ कुलदीप पुत्र राम परगट सिंह निवासी पारा ताजपुर थाना इनायतनगर राम कुमार चौरसिया पुत्र बच्चू लाल निवासी पारा ताजपुर इनायतनगर को गिरफ्तार किया गया। दो अभियुक्त युवराज पुत्र रोहित निषाद निवासी सिसैया थाना भीटी अंबेडकर नगर वा रवि पांडे पुत्र राम कहो पांडे निवासी करौली थाना हैदरगंज अयोध्या भागने में सफल रहे।

 पकड़े गए बदमाशों के फिरोज कब्जे से एक तमंचा 315 एक खोखा दो जिंदा कारतूस, रिंकू के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर जिंदा कारतूस साथ में यूपी 44  वाई 1772 मोटरसाइकिल प्लैटिना, फिरोज के कब्जे से पल्सर मोटरसाइकिल काली यूपी 45 वाई 9953 बरामद कर सीज किया गया ।इस मौके पर पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एसएसआई उपेंद्र सिंह उपनिरीक्षक रमेंद्र वर्मा कांस्टेबल आशीष मलिक रामकुमार संतलाल संदीप चौरसिया राजकुमार यादव तथा थानाध्यक्ष महाराजगंज सुनील कुमार सिंह मैं हमराही सर्विलांस टीम अयोध्या मौजूद 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे