Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुवा आयोजन


गोंडा।शिक्षा क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत न्याय पंचायत मेहनौन में खेल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। यह आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहनौन प्रांगण में बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर आयोजित हुआ है। 

जानकारी देते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेहनौन के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद मिश्र ने बताया कि इसमें मेहनोन न्याय पंचायत के 13 प्राथमिक और 4 जूनियर विद्यालयों के करीब 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बताया की संबंधित विद्यालयों के शिक्षक भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
          
श्री मिश्र ने बताया की प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, खो- खो, ऊंची और लंबी कूद, वालीवाल आदि खेल सम्मिलित किये गए। बताते चलें कि बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर ब्लॉक के समस्त न्याय पंचायतों में क्रमवार अलग-अलग तिथियों में उक्त आयोजन होना है। इसी क्रम में गुरुवार को मेहनौन न्याय पंचायत के इस विद्यालय में यह खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। 

उल्लेखनीय है कि ब्लॉक क्षेत्र में कुल 10 न्याय पंचायतें हैं जिसमें 178 परिषदीय विद्यालय मौजूद हैं। यहां पर अलग-अलग तिथियों में यह प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इस प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से प्रमोद मिश्रा, जिलाजीत बर्मा, रामबाबू, प्रदीप सिंह, फिरोज अहमद, शुभम रस्तोगी, नीरज शर्मा, शिवप्रकाश चौधरी आदि अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे