शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, ब्लाक सण्ड़वा चन्द्रिका, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अन्तू, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सांगीपुर एवं सण्ड़वा चन्द्रिका, ब्लाक सांगीपुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय सण्ड़वा चन्द्रिका, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सण्ड़वा चन्द्रिका, राजकीय इण्टर मीडिएट कालेज पूरबगांव एवं पशु चिकित्सा केन्द्र सांगीपुर का जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने औचक निरीक्षण किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अन्तू के औचक निरीक्षण में पंजीकृत 106 छात्राओं में मौके पर 65 छात्रा उपस्थित पायी गयी, मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने विद्यालय के वार्डेन, अंशकालिक एवं पूर्णकालिक समस्त शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी और कहा कि वेतन का भुगतान तब तक न किया जाये जब तक छात्राओं की उपस्थिति पूर्ण न हो जाये। निरीक्षण के दौरान प्रतिभा मिश्रा पूर्णकालिक शिक्षक अनुपस्थित मिली जिनके वेतन भुगतान पर रोक एवं स्पष्टीकरण हेतु निर्देशित किया। अंशकालिक शिक्षक कृष्ण चन्द्र उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करके गायब थे जिस पर डीएम ने वेतन रोकने व स्पष्टीकरण हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जिला समन्वयक बालिका, जिला समन्वयक प्रशिक्षण एवं सहायक लेखाधिकारी की संयुक्त टीम बनाकर जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की विस्तृत जांच कराकर आख्या प्रस्तुत की जाये।क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय सण्ड़वा चन्द्रिका के निरीक्षण में क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार, माली राजाराम अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने इनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने हेतु डी0एफ0ओ0 को निर्देशित किया। राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज पूरबगांव के निरीक्षण में परिसर के अन्दर साफ-सफाई नही पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने राजेन्द्र कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी। खण्ड विकास अधिकारी सांगीपुर के निरीक्षण के दौरान ए0डी0ओ0 पंचायत हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित पाये गये व बोरिंग टेक्नीशियन आलोक विक्रम सिंह, बी0टी0 रंग बहादुर, मो0 सोहराब लगातार अनुपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित के वेतन रोकने एवं कारण बताओं नोटिश जारी करने हेतु निर्देशित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी सांगीपुर के निरीक्षण में ए0बी0एस0ए0 रिजवान अहमद अनुपस्थित पाये गये बताया गया कि मुख्यालय गये है जिस पर जिलाधिकारी ने इनके वेतन भुगतान पर रोक एवं चेतावनी देने हेतु निर्देशित किया। कार्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नही पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने ए0बी0आर0सी0 के वेतन भुगतान पर रोक लगायी और समस्त ए0बी0आर0सी0 जो खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध है उनकी सम्बद्धता समाप्त कर शिक्षण कार्य हेतु विद्यालय में भेजे जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारी सण्ड़वा चन्द्रिका के निरीक्षण में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नही पायी गयी जिस पर सम्बन्धित को साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया।पूर्व माध्यमिक विद्यालय अन्तू के औचक निरीक्षण में पंजीकृत 119 छात्रों में से 56 छात्र उपस्थित पाये गये और मीनू के अनुसार भोजन नही बना पाया गया और बच्चे जो पंजीकृत है लगातार अनुपस्थित चल रहे है। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित बच्चों के तत्काल नाम काटने और छात्र की उपस्थिति के अनुसार शिक्षक नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सण्ड़वा चन्द्रिका के निरीक्षण में एकता सिंह एक्सरे टेक्नीशियन, विपिन कुमार एम0पी0डब्लू0 अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने इनके वेतन भुगतान पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण में मयंक श्रीवास्तव की ड्यिूटी पंजीकरण हेतु लगायी गयी थी और वह वहां पर उपस्थित नही मिले जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने डिलीवरी रूम, ड्रेसिंग यम, स्टोर, जनरल वार्ड का भी निरीक्षण किया जिसमें साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नही पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक को सचेत किया और कहा कि इस तरह की लापरवाही कदापि न की जाये।जिलाधिकारी ने विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका के औचक निरीक्षण किया और निरीक्षण में ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के जेई अनुपस्थित पाये गये तो खण्ड विकास अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि जे0ई0 को जिला मुख्यालय पर सम्बद्ध किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय से जेई की सम्बद्धता को समाप्त कर ब्लाक में तैनाती करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण आदि योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जाये। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा केन्द्र सांगीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नही पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और सम्बन्धित को साफ-सफाई व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ