Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पच्चीस हजार का इनामिया शातिर चढा पुलिस के हत्थे


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | जनपद के थानाक्षेत्र कन्धई के मिश्रपुर गांव के बृजेश कुमार मिश्रा पुत्र अवधेश मिश्र नि0 मिश्रपुर थाना कन्धई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में मृतक के भाई सुशील मिश्र की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 515/18 धारा 147, 148, 149, 286, 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

उक्त मुकदमे में प्रकाश में आये 02 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ में हुए इस हत्याकाण्ड में नामजद प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा प्रभारी निरीक्षक कन्धई को कड़े निर्देश दिये गये थे। जिस पर 21 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक कन्धई राकेश कुमार सिंह मय हमराह व सर्विलांश टीम द्वारा थानाक्षेत्र कन्धई के किशुनगंज चैराहे के पास से संदीप कुमार सरोज पुत्र सुरेश कुमार निवासी गोडे थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया।  संदीप उपरोक्त के ऊपर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संदीप उपरोक्त ने पुलिस द्वारा कडाई से पूछताछ में बताया कि मृतक बृजेश मिश्रा मेरा मित्र था और मैं हब्बू व सद्दाम के साथ मिलकर आपराधिक घटनायें किया करता था, जो मेरे मित्र (मृतक बृजेश मिश्रा) को पसन्द नही थी। 

वह मुझे बार-बार कहा करता था कि यह सब गलत काम छोड दो नही तो तुम्हारे पूरे गैंग के बारे में किसी दिन मै पुलिस को बता दूंगा। इसी बात को लेकर हब्बू व सद्दाम ने उसे (मृतक बृजेश मिश्रा) मारने की योजना बनाई और मुझे कहा कि तुम किसी बहाने से उसे घर से बाहर निकालो। हब्बू व सद्दाम के कहने पर 10 नवम्बर को मृतक बृजेश मिश्रा को घर से बाहर बुलाया जहां हब्बू, सद्दाम व उनके 02 अन्य साथियों ने मिलकर गोली मारकर बृजेश मिश्रा की हत्या कर दी व तमन्चा लहराते हुये भाग निकले गिरफ्तार संदीप कुमार सरोज इससे पूर्व भी वर्ष 2010 में थाना कोतवाली नगर  से आम्र्स एक्ट में, वर्ष 2013 में थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ से हत्या के मामले में व 2015 में थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ़ से लूट के मामले में जेल जा चुका है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे