Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पत्रकारों पर केस , संगठनों ने जताई नाराजगी ,सौंपा ज्ञापन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | खबर चलाए जाने के बाद साथी पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज होने से समूचे जनपद के  पत्रकारों में आक्रोश रहा |जनपद के तहसील क्षेत्रों से लेकर मुख्यालय तक एकजुट हुए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई है |

वहीं जिला मुख्यालय पर केस दर्ज होने से नाराज पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग किया। गुरुवार को पत्रकार संगठन के लोगो ने साथी पत्रकार के खिलाफ केस दर्ज किये जाने से नाराज होकर बैठक करने के बाद उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देकर मामले में जांच के बाद कार्यवाही की मांग किया है। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से मिलकर मामले की जांच कर ही कार्रवाई की मांग उठाई जिस पर एसपी ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद ही कार्रवाई होगी |  वहीं दूसरी ओर अधिवक्ता संगठन भी पत्रकारों पर दर्ज हुए  केस की निंदा की है |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे