शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर अपने विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा सदर विकास खंड से शुरू किया गया। तिरंगा यात्रा को लेकर पैदल मार्च करते हुए विकास भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया ।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।हम लोगों की मुख्य मांगे अवशेष मानदेय और 3000 मानव दिवस का शासनादेश तत्काल वापस करा जाए। उन्होंने कहा कि समय बदला सरकारे बदली पर नहीं बदली रोजगार सेवकों की स्थिति।
पूर्व जिला मीडिया प्रभारी रणविजय सिंह यादव ने कहा कि मनरेगा चतुर्थ वित्त राज्य वित्त 14 वित्त आयोग के कार्यों को अभिशारण किया जाय। इस तिरंगा यात्रा में लवलेश कुमार यादव धर्मेंद्र चौधरी संतोष पटेल संदीप उपाध्याय रीना सिंह विक्रम सिंह रणविजय सिंह यादव आरती विपिन सिंह बब्बन यादव मुकेश पटेल श्याम जी मौर्या उदय राज मौर्य पंकज सिंह मनोज सिंह आज सम्मानित ग्राम रोजगार सेवक साथी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ