Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्टॉल के माध्यम स्वास्थ्य संबंधी जानकारी किशोरियों को दी गई



बनारसी चौधरी
बेलहर संतकबीरनगर। राष्ट्रीय किशोरी स्वास्थ्य के तहत सिया कटाई स्थित इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं को किशोर अवस्था में आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी पोषण सखी सुचिता सिह द्वारा दिया गया साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की टीम ने विभिन्न पोषाहार के स्टॉल को आँगनबाड़ी कर्मचारी द्वारा लगाया गया। स्टाल लगाकर बच्चों को पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी दी गई ब्लॉक कार्यक्रम के प्रबंधक बीपीएम आनंद कुमार मौर्य ने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताया गया सरकार का मानना है कि किशोर और किशोरियों का स्वास्थ्य बेहतर होगा तो मातृत्व स्वास्थ्य नवजात शिशु स्वास्थ्य एवं बाल विकास स्वास्थ्य के स्वास्थ्य बेहतर होंगे। उन्होंने बताया कि किशोरी में खून की कमी को दूर करने के लिए साप्ताहिक आयरन फुल इन लेडीस वितरण योजना संचालित की जाती है आप सभी उसका जरूर लाभ उठाएं। वही पोषण सखी सुचितासिह द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु स्कूल में पढ़ने वाली किशोरियों को सेनेट्री पैड दिया जाता है। दामिनी इन मीनिया और किशोरों में होने वाली अन्य समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। आरबी एसके टीम ने किशोरावस्था में हार्मोन चेंज के कारण कई तरह के शारीरिक परिवर्तन होते हैं कई बार बच्चे इस परिवर्तन को समझ नहीं पाते और वह डिफरेंस का शिकार हो जाते हैं स्वास्थ्य विभाग किशोरी के स्वास्थ्य के लिए दूध योजनाएं संचालित करती हैं उनकी जानकारी रखें और जरूरत के मुताबिक उनका बेहतर उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का अत्याधुनिक प्रयोग किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक है इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की टीम ने विभिन्न पोषाहार के स्टाल लगाए और छात्र-छात्राओं को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दिए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने छात्राओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट करने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया इस दौरान बीपीएम आनंद कुमार मौर्या, प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश चौधरी, पोषण सखी सुचिता सिह, आगनबाड़ी कार्यकर्ती सुमित्रा देवी, कुसुम, सुशीला देवी, सविता देवी, योगा देवी, सारू निशा, सुमित्रा देवी, पूर्णिमा, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे