एसडीएम, एसपी व सीओ समेत अन्य आला अधिकारी मौके पर
ए. आर. उस्मानी
करनैलगंज, गोण्डा। योगी सरकार छुट्टा गोवंंशों की सेेेेवा और सुुरक्षा के लाख दावे करे लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक विपरीत है। प्रतिदिन तमाम गायें असमय ही काल के गाल में समा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार आंखें बंद किए हुए हैं। कहीं किसानों द्वारा खेतों की सुुरक्षा के लिए लगाए गए कंंटीले और धारदार तारों में फंसकर गोवंशों की जान जा रही है तो कहीं बस, ट्रक व ट्रेन आदि की चपेट में आकर ये मौत के मुंह में समा रहे हैं। बीती रात एक ट्रेन की चपेट में आकर 12 गोवंशों की मौत हो गई और दो गोवंश घायल हो गए।
यह दुर्घटना पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ-गोण्डा रेल खण्ड करनैलगंज व सरयू स्टेशन के बीच गेट संख्या 286 कटरा सहबाजपुर के पास बीती रात हुई। बताते हैं कि बीती रात 11 बजे छपरा कचहरी एक्सप्रेस डाउन ट्रेन गुजर रही थी कि अचानक गोवंश उसकी चपेट में आ गए।
इस हादसे में 12 गोवंशों की मौत हो गई, जबकि 2 गोवंश घायल हो गए। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। सुबह इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आर. के. नय्यर के साथ ही एसडीएम व सीओ समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें कहीं गाड़ा जाएगा और घायल गोवंशों के बेहतर इलाज तथा देखभाल के लिए पशु विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि पशु डॉक्टरों की टीम मौके पर है और घायल गोवंशों का इलाज डाक्टरों द्वारा किया जा रहा है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ