अमरजीत सिंह
अयोध्या। जिले के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज वर्कशॉप के निकट हाईवे मार्ग पर स्कॉर्पियो और ऑटो विक्रम आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो जाने से ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन अन्य ऑटो पर सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सड़क हादसे की खबर मिलते ही थाना पूरा कलंदर फोर्स मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या से बीकापुर की तरफ आ रही ऑटो विक्रम-सुल्तानपुर से अयोध्या की ओर जा रही स्कॉर्पियो की शनिवार को सुबह रोडवेज वर्कशॉप के निकट आमने सामने भिड़ंत होने से आटो विक्रम सड़क के किनारे गड्ढे में जा घुसी ।
इस सड़क दुर्घटना में आटो चालक राम सुरेश तिवारी पुत्र राम करन तिवारी,की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक व घायल उसका सगा भाई सूरज तिवारी, निवासी सीताराम का पुरवा धेनुवांवा थाना बीकापुर के हैं,जबकि हरिश्चंद्र पुत्र केदारनाथ निवासी सफीपुर थाना बीकापर, मनोज अग्रहरि पुत्र रंजीत निवासी राम बरेली रोड नाका कोतवाली नगर के हैं।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ