अमरजीत सिंह
अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र मे शोशल मीडिया से जुड़े दो युवको ने प्रिंट मीडिया के पत्रकार की खबरों को लेकर पिटाई कर दी। प्रिंट मिडिया के पत्रकार ने कोतवाली में पटाई करने वाले शोसल मिडिया से जुड़े दोनों युवको के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को प्राथमिक विद्यलाय सण्डरी में विद्यालय के अध्यापक और सोसल मिडिया से जुड़े यवको से मारपीट हो गई थी। जिसमे अध्यापको और सोसल मिडिया से जुड़े लोगो ने मुकदमा दर्ज एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। गरुवार की शाम तहसील मोड पर खबर को गलत लिखने को लेकर प्रिंट मिडिया दैनिक अमर भारती के अयोध्या के व्यूरो चीफ की सोसल मीडिया से जुड़े नितेश सिंह धमकाने लगे और उनके साथ आये उनके साथी मोहम्मद आलम ने अमर जीत सिंह को मारना शुरू कर दिया। घटना को देख कर सब उपस्थित मीडियाकर्मी हस्थप्रभ हो गये।
मारपीट को लेकर प्रिंट मिडिया के अमरजीत सिह ने कोतवाली पहुंचकर पिटाई करने वाले सोसल मिडिया से जुड़े दोनो युवको के खिलाफ शुक्रवार को नामजद तहरीर दी। कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि अमर जीत सिंह की तहरीर पर मोहम्मद आलम पुत्र अहमद निवासी भेलसर कोतवाली व नितेश कुमार सिंह पुत्र अज्ञात निवासी सरैठा थाना पटरंगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में प्रिंट मीडिया के पत्रकार पर हुए हमले पर लोगों ने निंदा की और लोगो मे आक्रोश व्याप्त है ।लोगों ने सोशल मीडिया से जुड़े युवको को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ